फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ढांड की निधि को कांस्य पदक

Wed, 04 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल की बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष की छात्रा निधि ने श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। महाविद्यालय में मंगलवार को पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने निधि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य ने कहा निधि जैसी प्रतिभाशाली छात्रा पर हमें गर्व है। वह न केवल शारीरिक रूप से सशक्त है, बल्कि मानसिक रूप से भी अत्यंत दृढ़ निश्चयी है। उन्होंने कहा कि निधि की खेल यात्रा प्रेरणादायक रही है। प्रारंभ में वह कुश्ती में सक्रिय थी और इस क्षेत्र में राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी थी।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में सोनीपत में आयोजित पहली यूथ नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक अर्जित किया था। दुर्भाग्यवश चोट के कारण उसे कुश्ती से विराम लेना पड़ा लेकिन उसने हार नहीं मानी और बॉक्सिंग को अपना नया लक्ष्य बनाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निधि का परिवार साधारण है। कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद निधि ने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया। वह प्रतिदिन सुबह-शाम लगभग तीन घंटे रिंग में कठिन अभ्यास करती है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने भी निधि को शुभकामनाएं देते हुए कहा निधि जैसी होनहार बेटियों पर पूरा हरियाणा गर्व करता है। यह सफलता सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें