फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से ढांड की सड़कें बदहाल

Wed, 08 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव के बाद आई बारिश से बचने के लिए कैथल के पिहोवा चौक पर पेड़ की ओट में खड़े लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से सड़कों पर कीचड़ से लोग परेशान हो गए। कस्बे में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए जगह-जगह की गई खोदाई अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। खोदाई के बाद सड़कों पर डाली गई मिट्टी पर बारिश का पानी पड़ते ही पूरा कस्बा कीचड़ में तब्दील हो गया।

मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक हर तरफ कीचड़ पसरा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क की मिट्टी धंसने से भारी वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए। वहीं दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए स्थिति और अधिक जोखिम भरी हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। खोदाई के बाद सड़कों को समतल नहीं किया गया, जिसके कारण हल्की बारिश में ही हालात बिगड़ जाते हैं। कीचड़ के चलते कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन कार्य को शीघ्र पूरा कर सड़कों की मरम्मत कराई जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन


बारिश से बदला मौसम, ठंडक का अहसास

राजौंद। क्षेत्र में मंगलवार सुबह से हो रही हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। जहां पिछले दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, वहीं आज ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक घुल गई। इस मौसम परिवर्तन का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। क्षेत्र में गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है और कई स्थानों पर कटाई शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज या लंबे समय तक जारी रहती है तो फसल गिर सकती है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होगी। साथ ही कटाई कार्य भी बाधित हो सकता है, जिससे लागत बढ़ने की आशंका है। हालांकि कुछ किसानों ने यह भी कहा कि हल्की बारिश से खेतों में नमी बनी रहती है, जो आगे के कृषि कार्यों के लिए लाभकारी हो सकती है। लेकिन तेज बारिश और हवा की स्थिति में नुकसान की संभावना अधिक रहती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें