फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कपिल तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 02 Feb 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
1केएलटी5: कलायत स्थित कपिल मुनि तीर्थ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ पर माघी पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह से ही हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में कपिल मुनि मंदिर पहुंचे और कपिल सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर अपने इष्ट देवों की पूजा-अर्चना की।

माघी पूर्णिमा के दिन तड़के से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित की। पूरे माघ मास से चल रही कथा और हवन-यज्ञ का विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी पंडित संजय शास्त्री ने इस अवसर पर माघी पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश और नगर की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि यद्यपि प्रत्येक पूर्णिमा का अपना महत्व होता है, लेकिन माघी पूर्णिमा को धर्मशास्त्रों में अत्यंत विशिष्ट स्थान प्राप्त है। इस दिन स्नान, ध्यान और दान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

पंडित संजय शास्त्री ने कहा कि इस पावन तिथि पर जप, हवन और पुण्यकर्म करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है तथा नवग्रह जनित दोषों का शमन होता है। मान्यता है कि माघी पूर्णिमा की रात्रि चंद्रमा अपनी अमृतमयी किरणों से पृथ्वी के जल में विशेष तत्व का संचार करता है।
विज्ञापन


माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने तिल, कंबल, सूती वस्त्र और अन्न का दान किया, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। ठंड के बावजूद भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें