फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पौष पूर्णिमा पर मेले में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 14 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। हर माह की तरह पौष माह की पूर्णिमा के मेले में श्रद्धालु उमड़े। इस मौके पर श्री कपिल मुनि मंदिर में विभिन्न जगहों से आए श्रद्धालुओं को मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने पौष माह की पूर्णिमा का महत्व बताया।

श्रद्धालुओं को कथा सुनाते गौतम ने कहा कि पूर्णिमा के दिन कपिल तीर्थ में स्नान कर कथा सुनने से जो फल मिलता है उसका व्याख्यान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पवित्र तीर्थ में डुबकी लगाने मात्र से ही अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण हो हो जाता है तथा घर में धन धान्य की वृद्धि होने के साथ सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की पूर्णिमा का व्रत पूर्ण व्रत होता है जिसमें सांय के समय ही व्रत खोला जाता है। पूजा अर्चना के लिए आए श्रद्धालुओं को जानकारी देते गौतम ने बताया की आज से माघ माह की शुरूआत हो गई है जिसके चलते इस पूरे माह में श्री कपिल मुनि मंदिर में नगर व क्षेत्र की सुख शांति, समृद्धि, पशु धन की वृद्धि, विद्या प्राप्ति व रोग इत्यादि की व्याधियों को दूर करने के लिए हर रोज पूजा अर्चना के साथ रुद्र महा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले यज्ञ में नवग्रहों के निमित्त आहुतियां डाली जाएगी।
विज्ञापन


उधर, इस बीच पूर्णिमा को पौराणिक तीर्थ में डुबकी लगाई। मंदिर के मुख्य द्वार दर्जनों की संख्या में अस्थायी तौर पर दुकानें भी सजी हुई थी। इन दुकानों पर बच्चों व महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें