फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए भक्तों में उत्साह, पालकी के साथ पूरे गांव में झूमते-गाते निकले श्रद्धालु

विज्ञापन
03 ढांड 01 चंदलाना भगवान श्री कृष्ण की पालकी की आरती उतारते हुए भक्तजन 02 भगवान श्री कृष्ण के भ
विज्ञापन
ढांड। चंदलाना गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शिव मंदिर से रोजाना तड़के चार बजे भगवान श्रीकृष्ण की सजी-धजी पालकी के साथ प्रभातफेरी निकाली जा रही है। भोर की पहली किरण के साथ ही कृष्ण भक्ति की गूंज सुनाई देने लगती है। हाथों में पूजा की थालियां, कृष्ण नाम और भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पूरे गांव में निकलने वाली इस प्रभातफेरी का ग्रामीण जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत कर रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के लिए चंदलाना गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है।
विज्ञापन

मंदिर के महंत शेर पुरी ने बताया कि प्रभातफेरी के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने के लिए मिल रहा है।
भजनों पर झूमीं महिलाएं, कृष्ण भक्ति में डूबा गांव
प्रभातफेरी के दौरान महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु कृष्ण भजनों पर जमकर झूमते नजर आए। एक दिन मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी, बांके बिहारी मेरे कृष्ण मुरारी जैसे भजनों से गांव की गलियां गूंज उठीं। महिलाएं भक्ति में लीन होकर नृत्य करती रहीं और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
दिन की शुरुआत भगवान की पूजा से करें
महंत शेर पुरी ने कहा कि मनुष्य को अपने दिन की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना और स्मरण से करनी चाहिए। ईश्वर का ध्यान करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण बिगड़े हुए कार्यों को संवारने वाले हैं। सच्चे मन से की गई भक्ति कभी निष्फल नहीं जाती। उन्होंने ग्रामीणों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें