फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भक्तों ने लिया भागवत कथा का आनंद

Tue, 10 Mar 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुराने बस अड्डे पर सोमवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और भगवान की भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हुई। कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं, गीता के संदेश और धर्मनिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का उद्देश्य लोगों के जीवन में धर्म, भक्ति और नैतिकता का संदेश पहुंचाना है। कथा के दौरान भक्तों ने भजनों में भी हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों और युवाओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें