फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 29 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। खाटू वाले बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय महोत्सव बुधवार को तृतीय श्री श्याम जागरण के साथ ही संपन्न हो गया। श्री श्याम सहारा परिवार चीका की ओर से हुड्डा पार्क में करवाए गए जागरण का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी व प्रसिद्ध व्यापारी रुलदु राम नंबरदार दुसेरपुर वाले ने सपरिवार ज्योति प्रचंड कर किया।

जागरण में गुहला के विधायक देवेंद्र हंस ने अपनी टीम के साथ पूरे संकीर्तन का आनंद लिया। जागरण में पहुंचे प्रिंस बजाज ब्रदर्स पानीपत, बबली शर्मा भटिंडा वाले ने अपने भजनों के माध्यम सबको बाबा श्याम के सानिध्य से जोड़ा। जागरण में विशेष रूप से अहमदाबाद गुजरात से पधारे नंद किशोर शर्मा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्याम परिवार के सदस्य रोहित गोयल ने बताया कि सभी के लिए श्याम रसोई का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरण में लंगर की सेवा श्री श्याम परिवार कराह साहब व जूतों की सेवा मुकेश गर्ग (शैली, साहिल गर्ग व उनकी टीम) ने किया। जागरण को सफल बनाने में श्री श्याम परिवार के सदस्य हर्ष गोयल, गुरप्रीत जांगड़ा, सतीश गिल, मांगे राम, ज्वाला राम, राजेश शर्मा, बबलू सिंगला, गौरव जिंदल, करण जिंदल, जसबीर, विक्की नंदवाल ने पूर्ण सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें