फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साईं भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 31 Dec 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साईं मंदिर में श्री शिरडी साईं शरणम धाम के वार्षिक उत्सव के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर साईं भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। बुधवार को नववर्ष के स्वागत की तैयारी की गई है।

कार्यक्रम के अंतिम दिन बाबा साईं के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। मंदिर में मंगलवार रात के समय नववर्ष की स्वागत में कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के तहत लगातार सात दिन तक पंडित विकास ने साईं बाबा की दी गई शिक्षाओं और कहानियों का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक दर्पण शर्मा ने साई बाबा के भजन सुनकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


दर्पण शर्मा ने साईं बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है, तू ही मेरी नव का माझी तू ही पतवार है भजन गाया तो पंडाल में मौजूद लोग झूमने लगे। भगत अनिल सलूजा ने सात दिन के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के जूतों व चप्पलों की सेवा संभाली।
विज्ञापन


अनिल सलूजा ने कहा कि वह व्यापारी है और दिनभर ईमानदारी से अपनी दुकानदारी करते हैं और रात के समय साई मंदिर, हरी मंदिर सहित अन्य जगहों पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में पादुका सेवा करते हैं। उनके साथ सुशील रहेजा, मुकेश धीमान और महेंद्र कामरा ने सेवा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें