फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देवेंद्र का आज खत्म होगा रिमांड, हो सकते हैं कई खुलासे

Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए गुहला-चीका क्षेत्र मस्तगढ़ गांव के आरोपी देवेंद्र का बढ़ा हुआ चार दिन का रिमांड शुक्रवार को समाप्त होगा। इसके बाद आरोपी देवेंद्र को पुलिस की ओर से फिर से प्रथम श्रेणी के जूनियर मजिस्ट्रेट विरेन कादियान की अदालत में दोपहर के समय पेश किया जाएगा। वहीं, रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी की ओर से की गई गतिविधियों पर कई खुलासे हो सकता है। अभी पुलिस की ओर से इस मामले में जांच जारी होने की बात कही है।
विज्ञापन


आरोपी देवेंद्र से अब तक मिलिट्री की इंटेलिजेंस व एनआईए की टीम पूछताछ कर चुकी है। अब तक की जांच के तहत आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान देवेंद्र के मोबाइल फोन से लगभग 300 जीबी डाटा रिकवर किया गया था। आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया था कि उसने पटियाला के सैन्य क्षेत्र की वीडियो पाकिस्तान भेजी थी।
विज्ञापन


इस मामले में कैथल की एसपी आस्था मोदी ने कहा कि आरोपी देवेंद्र के मामले में जांच लगातार जारी है। अन्य विभिन्न पहलुओं पर भी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें