फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोर्ट में देवेंद्र सिंह की 136 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Tue, 19 Aug 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
31 कैथल। आरोपी देवेंद्र सिंह। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाब से सटे कैथल जिले के गुहला-चीका क्षेत्र के मस्तगढ़ गांव निवासी आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में 136 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पेशी के दौरान वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उसे पेश किया गया।
आरोप है कि देवेंद्र सिंह ने पटियाला स्थित मिलिट्री कैंट से जुड़ी गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों तक पहुंचाईं।

इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 238 और 5 के तहत सरकार की खुफिया जानकारी सार्वजनिक करने का केस दर्ज किया था। तीन माह की जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को अदालत में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी की ओर से पाकिस्तान को सैन्य कैंट क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां भेजे जाने की आशंका पुष्ट हुई है। अब मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

गौरतलब है कि कैथल पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को 17 मई 2024 को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद दो मोबाइल फोन से डाटा रिकवर कर, करीब दो टीबी की हार्ड डिस्क भी जेएमएफसी विरेद्र कादियान काद्यान की अदालत में साक्ष्य के तौर पर पेश की है।

वर्जन

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर चार्जशीट दायर की गई है। इसमें आरोपी के मोबाइल से रिकवर डाटा भी शामिल है।



यह है पूरा मामला



मस्तगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह वर्ष 2024 में सिख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पाकिस्तान गया था। वहां एक युवती ने उसे हनीट्रैप में फंसाकर करीब सात दिन तक अपने पास रखा और पाकिस्तान के लिए जासूसी का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद उसे आईएसआई एजेंटों से मिलवाया गया और पैसे का लालच भी दिया गया। यहीं से उसने पाकिस्तान के लिए सूचनाएं भेजनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद कैथल के गुहला थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह आईएसआई एजेंटों को पटियाला कैंट क्षेत्र की जानकारी और तस्वीरें भेज चुका था। बाद में उसने मोबाइल से डाटा डिलीट कर दिया, जिसे पुलिस ने तकनीकी जांच कर रिकवर किया और दो टीबी की हार्ड डिस्क में संरक्षित कर अदालत में पेश किया।

31 कैथल। आरोपी देवेंद्र सिंह। सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें