कैथल। चंदाना गांव के शिव मंदिर एवं माता चंद्रघंटा मंदिर की देखरेख के लिए अब एक रजिस्टर्ड संस्था ‘’शिव शक्ति सेवा धार्मिक ट्रस्ट चंदाना’’ का गठन किया गया है। यह संस्था पहले अनौपचारिक रूप से ग्रामीणों द्वारा संचालित थी, जिसमें सदस्य निस्वार्थ भाव से मंदिर की सेवा कर रहे थे। अब इसे विधिवत पंजीकृत कर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सर्वसम्मति से देवेंद्र शर्मा (अधिवक्ता) को ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में सतपाल सिंह उपाध्यक्ष, तिलकराज फौजी सचिव, सुरेश कुमार सह सचिव, जोरा सिंह कोषाध्यक्ष, सतीश शर्मा, सतबीर सिंह कार्यक्रम आयोजक, संजीव कुमार संयोजक, पवन कुमार सह संयोजक, चरण सिंह सह संयोजक, राकेश कुमार, पवन कुमार, रामकिशन, इंद्र कुमार, शीशपाल शर्मा, सुरेंद्र जांगड़ा अधिवक्ता शामिल हैं। संवाद