फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाड़ी बढ़ा रहे मान : रमनदीप कौर

Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला समाज सुधार समिति की अध्यक्ष रमनदीप कौर ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देशभर में नाम रोशन किया है। कहा कि खेलों से न सिर्फ शारीरिक मजबूती मिलती है, बल्कि मानसिक तनाव से राहत भी मिलती है।

रमनदीप कौर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समिति महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान में पौधारोपण पखवाड़ा चल रहा है, जिसके तहत गांवों और शहर के पार्कों में 2100 पौधे लगाए जा रहे हैं। रमनदीप ने लोगों से पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि शुद्ध वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल विरासत है। इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष एडवोकेट कपिल शर्मा, डॉ. मोनिका, रामपाल मान, डॉ. सोनाली चौधरी, रणबीर आर्य कौल और प्रेम सिंह चहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें