फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 1.49 करोड़ रुपये के टेंडर जारी

विज्ञापन
कलायत में विकास कार्यों से जुड़ी कार्यवाही लगे नगर पालिका अभियंता राजेश प्रजापति और वर्क सुपरवा
विज्ञापन
कलायत। शहर के विकास को नई गति देने के लिए सरकार की ओर से करीब 1 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। इन परियोजनाओं के तहत गलियों का निर्माण, चौपालों और धर्मशाला भवनों का विस्तार, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और नगर पालिका की पुरानी इमारत के नवीनीकरण जैसे कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

जारी किए गए टेंडरों के अनुसार वार्ड नंबर 1 में प्रवीण कांसल के घर से गोपीराम प्रजापति के घर तक गली निर्माण पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं रेबारी चौपाल और बैरागी चौपाल में पहली मंजिल पर हॉल निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। जगदेव चौपाल के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसी प्रकार वार्ड नंबर-6 में विनोद के घर से वेदराज के घर तक गली निर्माण कार्य पर 12 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका की पुरानी एमसी कार्यालय भवन का नवीनीकरण कर उसे कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) के रूप में विकसित करने के लिए 12 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए भी 25 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इन सभी कार्यों के पूरा होने से शहर की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विकास कार्यों से बदलेगी शहर की तस्वीर
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार नगर पालिका और आम जनता की मांग के अनुरूप लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दे रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कलायत शहर की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। पार्षदों ने विकास कार्यों को पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करवाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की है। उनका कहना है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्षदों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी से विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरे हों और शहरवासियों को उनका पूरा लाभ मिल सके।

कलायत में विकास कार्यों से जुड़ी कार्यवाही लगे नगर पालिका अभियंता राजेश प्रजापति और वर्क सुपरवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें