फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में 14.35 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

Sun, 12 Apr 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पूंडरी नगर पालिका बजट बैठक में मौजूद अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। नगरपालिका में शनिवार को बजट को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 में से 15 पार्षद मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर पालिका सचिव मोहनलाल ने वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके अनुसार विकास कार्यों पर 14.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नगर पालिका सचिव ने बताया कि वर्ष 2026-27 में नगरपालिका की अनुमानित आय 19 करोड़ 76 लाख 52 हजार रुपये होगी। इसके अलावा पिछले वर्ष के 18 करोड़ 27 लाख 52 हजार रुपये शेष रहने से कुल बजट 38 करोड़ 40 लाख रुपये बनता है। इसमें से 25 करोड़ 39 लाख 37 हजार रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है, जिसमें 14 करोड़ 35 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जबकि शेष राशि अन्य मदों में व्यय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कुछ पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य न होने का मुद्दा उठाया, जिस पर विधायक ने स्पष्ट किया कि यह बैठक केवल बजट से संबंधित है और विकास कार्यों पर अलग से बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष रामप्रसाद, पार्षद सरिता कत्याल, मुल्तान गोलन, संगीता रानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के बाद विधायक सतपाल जांबा ने आरोप लगाया कि 10 पार्षदों का अलग समूह है, जो विकास कार्यों की बैठकों में हिस्सा नहीं लेता। इस पर अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने विधायक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई ग्रुप नहीं है। बताया कि शहर के लिए 16 विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 13 को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें