पाई/पूंडरी। पाई अनाज मंडी में शनिवार को जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की देखरेख में गेहूं खरीद कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण शर्मा पिलनी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और किसानों से बातचीत की।
चेयरमैन ने अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल व तिरपाल सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समय पर भुगतान और तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे उपलब्ध कराने के साथ श्रमिकों की व्यवस्था के लिए कहा गया। मौके पर सचिव जोगिंदर सिंह, ईश्वर ढुल गेली सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। संवाद