फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है सरकार : कौशिक

Sat, 06 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
हलका विधायक के साथ ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा है कि भाजपा सरकार सभी के समान विकास के नारे को चरितार्थ करने में जुटी हुई है और सरकार के इन्हीं प्रयासों के चलते हलके के सभी गांवों के दिन अब बहुरेंगे। शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार शहरों की तर्ज पर गांव के विकास को प्राथमिकता दे रही है, इसलिए गांव के चहुमुखी विकास के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि पूंडरी हलके के सभी गांवों में विकास के कार्य करवाएं जा रहे है, जिनमें पानी की निकासी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव करोड़ा में पानी की निकासी के लिए 42 लाख रुपए मंजूर हो चुके हैं और ये राशि ग्राम पंचायत के खाते में भेज दी गई है। इसके अलावा गांव पिलनी पानी की निकासी के लिए 19 लाख की ग्रांट मंजूर हुई है और ये राशि भी वहां के सरपंच के खाते में आ चुके है। इस मौके पर बलजीत सिंह सरपंच करोड़ा, मा. गूगनराम, मा. अमरनाथ, ओमप्रकाश बनवाला, राजपाल पिलनी, धर्मपाल राणा, राजकुमार राणा, बबलू शर्मा, गुलाब राणा, साहब सिंह राणा, सीताराम राणा, स.सुखा सिंह व प्रताप सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें