फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी झाड़ू चलेगी, शहर साफ सुथरा हो जाए फिर कलम चलाऊंगी

Sat, 06 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
अमनदीप कौर ने किया महासफाई अभियान का आगाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पालिका ने शनिवार सुबह सवेरे गुहला के वार्ड 11 से महासफाई अभियान की शुरूआत की। पालिका की नवनियुक्त चेयरपर्सन अमनदीप कौर व उनके पति भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा पिंटू ने सबसे पहले झाड़ू उठाया और गली बुहारी। उनके बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों व शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने वार्ड से गंदगी हटानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सफाई जत्थे ने वार्ड 11 के तमाम मोहल्लों में इधर उधर पड़ी गंदगी के ढेरों को कसियों से उठाकर नगर पालिका के कूड़ा वाहनों में डाला और ठिकाने लगवाया। इससे पहले वार्ड में पहुंचने पर नगर पार्षद कमल चौधरी ने चेयरपर्सन व अन्य पार्षदों का स्वागत किया। अमनदीप ने कहा कि गुहला चीका को साफ सुथरा और सुंदर बनाना उनका पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पहले झाड़ू उठाया है, झाड़ू वाले काम पटरी पर आ जाएं उसके बाद कलम उठाकर शहर में विकास को रफ्तार दी जाएगी। इस अवसर पर नगर पार्षद बलकार सिंह बल्लू, रिंपल रानी, वेद राज वाल्मीकि, प्रताप कांबोज, सीमा रानी, पवन शर्मा के अलावा जन जागृति मंच चीका के अध्यक्ष डा. रमेश जैन, शहीद ऊधम सिंह चेतना मंच के प्रमुख सुखचैन सिंह कांबोज, पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन प्रो. रामलाल वधवा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य व आम जन मौजूद थे।

लोगों से मांगा सहयोग
अमनदीप ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को बढ़िया ढंग से कायम करने के लिए जनमानस का सहयोग बहुत जरूरी है। केवल नगर पालिका के किए यह नहीं होने वाला। लोगों को उठना होगा। उन्होंने मोहल्ले वालों का आह्वान किया कि वे इधर उधर कूड़ा ना फैलाएं। नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थलों पर रखे डस्टबिनों में ही गंदगी डालें अथवा पालिका के कूड़ा वाहन के आने पर उसमें कूड़ा डालें। इसके अलावा इस बात से भी नगर पालिका को अवगत करवाएं कि आपके मोहल्ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें