फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 करोड़ 92 लाख रुपये से बनेंगी शहर में सड़कें

Tue, 28 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
राव सुरेंद्र सिंह ने किया सड़कों का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा नेता राव सुरेंद्र ने 5 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य का शुभारंभ किया। इनमें कैथल कुतबपुर रोड से चंदाना गेट तक की सड़क, जिस पर लगभग 3 लाख 98 हजार रुपये, कैथल देवबन रोड से गांव प्यौदा तक की सड़क पर लगभग 24 लाख 14 हजार रुपये, बिजली घर चौक से करनाल-कैथल रोड वाया अमरगढ़ गामड़ी पर एक करोड़ 72 लाख, कैथल कवारतन रोड पर लगभग 60 लाख 94 हजार, क्योड़क से टीक वाया बरोट पर 61 लाख 54 हजार, कैथल प्यौदा रोड से दयौरा पर 31 लाख 9 हजार, डोहर से दयौरा रोड 37 लाख 66 हजार, कैथल बाईपास से सिरटा 93 लाख 87 हजार, टीक क्योडक़ रोड से बरोट रोड गांव टीक 36 लाख 39 हजार, धुंधरेहड़ी से गुहणा रोड पर 36 लाख 82 हजार, फिरनी से गांव सिरटा रोड पर 20 लाख 36 हजार, अंबाला रोड से श्मशान घाट क्योड़क तक की सड़क पर 13 लाख 97 हजार शामिल हैं।
विज्ञापन


राव सुरेंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी अंतर जिला सड़कों को 10 मीटर चौड़ी करने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। इन सड़कों के मरम्मत व निर्माण का कार्य उच्चगुणवत्ता का तथा निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें