फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गोद लेकर भूल गए सांसद

Mon, 25 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
पानी निकासी की समस्या हल नहीं हुई है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांसद के गोद लिए गांव सांघन में विकास कार्य न होने से गांव वासियों में काफी रोष है। लोगों ने कहा कि शायद सांसद गांव को गोद लेकर भूल गए हैं। यही कारण है कि गोद लिए जाने के बाद जो योजनाएं स्वीकृत हुई थीं, उन पर कोई काम नहीं हो रहा है। करीब दो साल बीत जाने के बाद भी गांव से पानी निकासी की समस्या हल नहीं हुई है। गांव में गंदा पानी ओवरफ्लो होने के बाद सडक़ों पर फैला हुआ है। जहां से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


गांव वासियों की मांग है कि सांसद गांव में 36 बिरादरियों की मीटिंग कर समस्याओं से निजात दिलवाएं। गांव वासियों ने बताया गांव को गोद लेने के समय बहुत बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। गांव वासियों को लगा था कि गांव के अच्छे दिन आ चुके हैं। लेकिन करीब दो वर्ष का समय बीतने के बाद भी गांव में किसी प्रकार की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। गांव में 31 योजनाओं के लिए प्रस्ताव डाला गया था। लेकिन एक पर भी काम नहीं हुआ है। गांव की जमीन पर अवैध कब्जे हैं। जिनको हटाया नहीं जा रहा है। गांव वासियों ने बताया गांव सांघन एक ऐतिहासिक गांव है। रामायण कालीन इतिहास से जुड़ा हुआ गांव है। यह गांव शृंग ऋषि का गांव है।

यह हुई थी घोषणाएं
1. गांव में पीएचसी खोलना
2. हर्बल पार्क बनाना
3. खेल स्टेडियम बनाना
4. आईटीआई खोलना
5. पानी निकासी के लिए नाले बनाना
6. गांव में लाखों रुपये की चार बड़ी स्ट्रीट लाइट लगाना
7. सड़कें व पीने के पानी की सुविधा व्यापक तरीके से प्रबंधन करना

गांव को सांसद ने गोद लिया है। लेकिन गांव में पानी निकासी तक का कोई साधन नहीं है। गांव की सड़कों पर गंदा पानी खड़ा रहता है, जिसके कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शीशपाल, पंच

गांव में सांसद ने चार बड़ी स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की थी। लाखों रुपये के लगने वाली इन लाइटों से गांव जगमग होने की बात कही थी। करीब दो साल बीतने के बाद भी गांव में एक भी लाइट नहीं लगी है।
आजाद सिंह, पंच

गांव में पीएचसी व खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा हुई थी। लेकिन एक पर भी अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। गांव में साफ-सफाई तक की कोई व्यवस्था नहीं है।
देवी लाल, पंच

गांव रामायण कालीन इतिहास से जुड़ा हुआ है। सांसद के गांव गोद लेने के बाद गांव वासियों ने अच्छे दिन के बड़े-बड़े सपने देखे थे। लेकिन ऐसा कुछ अभी तक नहीं हुआ है। जिसके कारण गांव वासियों में रोष है।
मंगत राम, ग्रामीण  

सांसद के गांव गोद लेने के बाद एक भी योजना पर काम शुरू नहीं हुआ है। गांव में पीएचसी, हर्बल पार्क, स्टेडियम, आईटीआई आदि खोलने के लिए घोषणाएं हुई है। लेकिन अभी तक उन पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। गांव की जमीन पर अवैध कब्जा है।
डा. कर्मबीर सिंह, पूर्व सरपंच  


सांसद के कैथल प्रभारी राजीव राणा ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर विकास कार्यों में अड़चन डाल रहे हैं। एक-एक करके गांव में सारे काम शुरू किए जा रहे हैं। पाइपलाइन डाली जा रही है। शीघ्र ही सारी योजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।

गांव के सरपंच सुरजीत सिंह ने कहा कि गांव में काम हो रहे हैं। लेकिन कुछ लोग कार्यों में अड़चन डाल रहे हैं। इसके बावजूद गांव का विकास करवाया जाएगा। सभी योजनाएं पाइपलाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें