फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विकसित भारत युवा संसद का आज होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल में आज विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अभिषेक गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत कैथल, हरियाणा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैथल जिले के 18 से 25 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। जो राज्य स्तर पर हरियाणा विधानसभा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पांच सदस्य होंगे और यह पांच सदस्य अपने -अपने क्षेत्र के जाने -माने लोग है। जो देश के विभिन्न स्थानों से पहुंच कर निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन करेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को मंच प्रदान करते है और युवा अपने दिल की बात, अपनी सोच और विचार लोगों के सामने रख पता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें