रक्तदान शिविर में रक्तदान देने वाले युवा को बैज लगाते टीम सदस्य।
कैथल। हनुमान वाटिका भवन में शुक्रवार को टीम हैल्पफुल हैंड हरियाणा की ओर से तीसरे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 80 यूनिट से ज्यादा रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। संस्था के समन्वयक मनदीप ने बताया कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इससे हमें मानवता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। अभी तक विज्ञान की रक्त का कोई विकल्प नहीं खोजा जा सका है। इसलिए हम सबको मिलकर रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि केवल मानव का रक्त ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दिया जा सकता है। दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति का अधिक रक्त बहना उसकी मौत का कारण हो सकता है। उस समय में केवल मानव का रक्त ही उस जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दान दे सकता है। इस शिविर में मुख्य रूप से सिग्नस अस्पताल के साथ-साथ बूटा विर्क, एमडी जागलान, सोनू मलिक, प्रदीप लांबा, अवतार सैनी, पंकज गुर्जर आदि माैजूद रहे। संवाद