संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को नए साल के शुभारंभ पर सात दिवसीय शीतकालीन एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संयोजक ईश्वर ढांडा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह उचित मंच है कि वे अपने भीतर गुणों का विकास कर सकते हैं। इनसे उनका जीवन अत्यंत सुंदर बन जाता है और वे समाज को भी एक दिशा देने में कामयाब होते हैं।
शिविर में 50 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस मौके पर राष्ट्रीय योजना शिविर को सुरेंद्र मलिक व अतुल कौशिक, प्रवीन मलिक एवं सतबीर सिंह के साथ-साथ सुरेंद्र मलिक ने भी संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से पूर्ण समर्पण के साथ शिविर में भाग लेने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि सात दिन बच्चों के लिए विद्यालय में ही नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं चाय का इंतजाम होता है।
कार्यक्रम संयोजक ईश्वर ढांडा ने कहा कि विद्यार्थियों को इस शिविर में कई चीजें सीखने को मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना में विद्यालय सफाई, वृक्षों का रखरखाव एवं विद्यालय प्रांगण को और अधिक सुंदर बनाने जैसे कार्य स्वयंसेवक करेंगे। इस अवसर पर प्राध्यापक सुरेंद्र मलिक, अतुल शर्मा, अमरीक सिंह, बलवान कुंडू का भी सक्रिय सहयोग रहा।