फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी महाकुंभ में देवबन की टीम जीती

Tue, 17 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
40 कबड्डी टूर्नामेंट में कसान गांव की जिला नागरिक में ओपीडी में लेंगे मरीज   संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कसान गांव में रविवार और सोमवार को खेल प्रेमियों के लिए ओपन सर्कल कबड्डी महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों की करीब 25 टीमों ने भाग लिया और दिनभर मैदान में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट में गांव देवबन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि धमतान साहिब की टीम दूसरे स्थान पर रही।

आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 1 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन में साहिल को बेस्ट रेडर और मनीष को बेस्ट कैचर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को देर रात तक चला लेकिन मौसम खराब होने के कारण कुछ मुकाबले शेष रह गए थे। इसके बाद सोमवार दोपहर को बाकी मैच करवाए गए और फाइनल मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ। कसान सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में पहुंचे और मुकाबलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें