फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोगों के लिए परेशानी का सबब बेसहारा गोवंश

Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश व अन्य पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। सर्दी के इस मौसम में आवारा पशु दिन ढलने के साथ ही सड़कों पर जमा होना शुरू हो जाते हैं। जिससे सड़कों पर आवाजाही बिल्कुल बंद हो जाती है। रात के समय वाहन चालकों का सड़कों से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं होता।

स्थानीय निवासी रामकुमार बीरभान सतपाल, भूषण, कुलदीप, श्याम सिंह, किशन लाल ने बताया कि रात के समय सभी गोवंश व आवारा पशु सड़कों के बीचों बीच बैठे होते हैं और सामने से आने वाले वाहन चालकों को दिखाई ही नहीं देते जिससे कई बार दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़कों व गलियों में घूम रहे बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को भी अवगत करवाया गया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़क के बीचो बीच बैठे गोवंश व अन्य आवारा पशु से वाहन चालक तो क्या पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी रास्ता नहीं बचता जब इन पशुओं को रास्ते से हटाने का का प्रयास किया जाता है तो वह मारने को आते हैं जिस से पीछा छुड़ाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि उन लोगों की विशेष तौर पर पहचान होनी चाहिए जो इन पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ जाते हैं। प्रशासन को उनके विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़कों पर घूम रहे गोवंश व पशुओं पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें