फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु बने परेशानी का सबब

Mon, 23 Sep 2024 08:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। नगर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे गोवंश व अन्य बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ये पशु दिन ढलने के साथ ही सड़कों पर जमा होना शुरू हो जाते हैं। जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और कई बार ये पशु हादसे का कारण बन जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से पशुओं की इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

रामकुमार, बीरभान, सतपाल, भूषण, कुलदीप, श्याम सिंह, किशन लाल ने बताया कि रात के समय गोवंश व बेसहारा पशु सड़कों के बीचों बीच बैठे होते हैं। सामने से आने वाले वाहन चालक को ये पशु दिखाई ही नहीं देते जिससे वे कई बार दुर्घटना का शिकार बन जाते है। सड़कों व गलियों में घूम रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को भी अवगत करवाया गया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा। सड़क के बीचो बीच बैठे गोवंश पैदल चलने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हैं। जब इन पशुओं को रास्ते से हटाने का का प्रयास किया जाता है तो वह हमला करने का प्रयास करते हैं जिससे पीछा छुड़ाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़कों पर घूम रहे गो वंश व आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें