फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चेतावनी के बावजूद कब्जा, मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण, लगता है पर सड़क जाम

Tue, 23 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में अवैध पार्किंग और दुकानों के बाहर रखे सामान के कारण सड़क जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। पार्किंग की पर्याप्त सुविधा न होने के चलते वाहन मुख्य मार्ग और बाजारों में अवैध रूप से खड़े किए जा रहे हैं, जिससे मार्गों पर जाम लगना आम बात बन गई है।

नगर में मुख्य मार्ग चौड़ा किए जाने और बीच में डिवाइडर बनने के बावजूद जाम जैसी स्थिति से छुटकारा नहीं मिल पाया। सड़क पर खड़े वाहनों और अवैध सामान के कारण यहां से गुजरने वाले ग्राहकों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले नगर पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर दुकानों के बाहर रखे सामान और अवैध होल्डिंग हटवाई थी और जुर्माना भी लगाया गया था, लेकिन सुधार नजर नहीं आया। डिवाइडर बनने के बाद सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग और सामान के कारण पैदल चलना भी जोखिम भरा है। प्रशासन और पुलिस को इस मामले में कड़ा रुख अपनाना होगा, तभी लोगों को जाम जैसी समस्याओं से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें