फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देरी से धान खरीद के बावजूद उठान में अनाज मंडी नंबर-2

Sat, 04 Oct 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
04kht_29_अनाज मंडी में पहुंची धान की फसल
विज्ञापन
कपिल तंवर
विज्ञापन


कैथल। जिले में देरी से धान खरीद के बावजूद उठान में अनाज मंडी नंबर-2 है। राज्य में पहले नंबर पर कुरुक्षेत्र है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) निशांत राठी ने बताया कि कुरुक्षेत्र में धान की खरीद कैथल से लगभग 5 दिन पहले शुरू हो गई थी, बावजूद उसके अनाज मंडी धान खरीद और उठान के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर- 2 पर चल रही है। उन्होंने बताया कि किसान आसानी से अपनी फसल बेच रहे हैं और उनकी फसल का समय पर भुगतान हो है।

डीएफएससी ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रशासन लगातार मैदान में सक्रिय है। उन्होंेने दावा कर कहा कि अब तक किसानों की फसल का 50 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मंडी से 40 प्रतिशत से अधिक लिफ्टिंग 700 से अधिक ट्रकों के माध्यम से पूरी हो चुकी है। इस बार धान के उठान में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक तेजी दर्ज की गई है, जो किसानों के लिए राहत की खबर है और कैथल मंडी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


दूसरी ओर मंडी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि धान की आवक के साथ-साथ उठान की गति भी बढ़ी है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार करीब 1 लाख 90 हजार क्विंटल धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है। किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रशासन पूरी तरह धरातल पर सक्रिय है। किसी भी किसान को कोई समस्या आने पर तुरंत समाधान किया जा रहा है।

किसानों के अनुभव ः खानपुर गांव के किसान संजय ने बताया कि वे शनिवार सुबह 10 बजे धान लेकर नई अनाज मंडी पहुंचे थे। मंडी में धान के दामों में गिरावट जरूर देखी जा रही है, लेकिन फसल की बिक्री में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन


जसवंती गांव के राकेश ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण धान की फसल में नमी बढ़ गई है, जिसके चलते उन्हें अपनी फसल कम दामों पर बेचनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें