फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं बार पुलिस रिमांड पर डेरा लूट के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डेरा लूट वाले छह आरोपियों को पुलिस ने पांचवीं बार रिमांड पर लिया है। आरोपियों से सीवन पुलिस गांव सौथा में योग आश्रम कुटिया में हुई लूटपाट मामले में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कैथल में कठवाड, बाबा लदाना, डंडौता, सौंथा व नौच गांव के डेरों पर लूटपाट करने वाले जिला पटियाला के भादसों निवासी आरोपी करोड़ा राम, नसीब व लाडी व अंबाला के शहजादपुर निवासी मंगा, सावर व विनोद उर्फ मनोज को सीआईए वन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया था कि वे मोटरसाइकिल पर वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई संपत्ति व वारदात में प्रयोग पुलिस वर्दी, वाहन व डंडे बरामद किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले संगतपुरा पुलिस चौकी टीम ने गांव बाबा लदाना डेरा राजपुरी में हुई लूटपाट की जांच के लिए सभी आरोपियों का न्यायालय से 20 सितंबर को तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था, अब रिमांड अवधि समाप्त होने पर सभी आरोपी शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर दिए गए। जहां से गांव सौंथा योग आश्रम कुटिया में हुई लूटपाट की जांच के लिए थाना सीवन पुलिस ने सभी आरोपियों का न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन

विदित रहे कि तीन अगस्त की रात अज्ञात व्यक्तियों ने योगाश्रम कुटिया सौथा में घुस कर साध्वी व अन्य सेवादारों पर हमला करके लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इस बारे थाना सीवन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें