फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेरा बाबा नागा का तालाब ओवरफ्लो

Tue, 28 May 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यह व्यवस्था न होने के कारण पूरे कस्बे के पानी की निकासी तालाबों में जा रहा है और तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। नगर के डेरा बाबा नागा जी योगाश्रम रोड पर स्थित तालाब भी ओवरफ्लो हो चुका है।

नतीजा, तालाब का गंदा पानी आस पास के खेतों में जा रहा है। इसके कारण से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पांच एकड़ भूमि में सीवरेज का गंदा पानी आने से पिछले एक वर्ष से उसके खेत में कोई फसल नहीं हो पाई है। इस कारण से उसे बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी भी उसके खेतों में पानी खड़ा है। यह गंदा पानी है और पानी में से बदबू आ रही है।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाते हुए कहा कि समस्या पर नगरपालिका भी कुछ नहीं कर रही है। किसान ने नगरपालिका से अपील की है कि इस पानी को उसके खेतों में न छोड़ा जाए, ताकि वह खेती कर सके। साथ ही किसान सुरजीत सिंह ने मांग की है कि जो उसे नुकसान हुआ है उसका मुआवजा भी उसे दिया जाए।
विज्ञापन


दूसरी ओर नगरपालिका सीवन के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि डेरा बाबा नागा रोड पर स्थित तालाब के बारे में उन्हें पूरा संज्ञान है।

उन्होंने बताया कि उस तालाब का टेंडर हो चुका है। 4 जून के बाद काम आरंभ हो जाएगा। तालाब को खाली करवा कर तालाब की खुदाई करवा कर उसमें पानी छोड़ा जाएगा और आगे से कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें