स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. वर्षा सरण ने जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए आवश्यक तैयारियों का जाया लिया। जिसमें ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी हासिल की। साथ ही दवाओं व अन्य की उपस्थिति को लेकर आवश्यक जानकारी हासिल की। उनके साथ सिविल सर्जन डा. शैलेंद्र ममगाईं शैली, कोविड-19 इंचार्ज रहे डा. नीरज मंगला भी मौजूद रहे। सिविल सर्जन डा. शैलेंद्र ममगाई ने जिले में बाल रोग विशेषज्ञों की जरूरत बताई।
डिप्टी डायरेक्टर डा. वर्षा ने कहा कि तीसरी लहर की तैयारियों के लिए जहां जहां कमी है, उसका पता लगाकर उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल अस्पताल के साथ-साथ पीएचसी व सीएचसी पर भी जो कमियां हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान काफी दिक्कत आई थी। अब ऐसी स्थिति न बने, इसलिए तीसरी लहर से पहले ही तैयारियां की जा रही है।