फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकासी के लिए डिप्टी सीएम ने भेजे पाइप

विज्ञापन
53-कलायत। गांव जुलानी खेड़ा में उप मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई पाइपों से लोड गाड़ी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। कलायत विधानसभा के गांव चंदाना पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पानी निकासी व्यवस्था को लेकर संजीदा दिखे। जब कार्यक्रम में उनके समक्ष युवा जजपा नेता बबली जुलानी खेड़ा ने उनके गांव में जल भराव के बारे में बताया तो चौटाला एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने तत्काल हरियाणा डेयरी विकास संघ चेयरमैन रणधीर सिंह को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांव में पाइप लाइन से लोड गाड़ी को भेजा गया। तुरंत प्रभाव से खुदाई और निकासी का कार्य शुरू करने पर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। बबली जुलानी खेड़ा ने कहा कि गांव के तालाब के ओवरफ्लो होने से काफी समय से निकासी की भारी दिक्कत ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। निकासी का कोई समाधान न होने पर ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत करवाया। इस अवसर पर ओमप्रकाश जुलानी खेड़ा, दलीप नंबरदार, निर्मल सिंह, इंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, कर्मवीर सिंह व रोहताश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें