फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आढ़तियों से रूबरू हुए डिप्टी सीएम

Wed, 13 Sep 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने आढ़तियों के साथ बैठक की और अनाज मंडी में दौरा किया। इस दौरे के दौरान मंडी में पहुंची धान का जायजा लिया।

अग्रवाल धर्मशाला में राइस मिलर्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पूर्व में मिलरों, आढ़तियों के सहयोग से खरीद का कार्य व्यवस्थित ढंग से निपटाया है। उन्होंने कहा कि मिलर्स अगर सर्वे करवाकर नक्शा तैयार करके कलस्टर बनाएंगे तो वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकार द्वारा 85 प्रतिशत धनराशि देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा प्रदेश में बनाए गए सकारात्मक माहौल के परिणाम स्वरूप मिलर्स की संख्या करीब 800 से बढ़कर 1600 हुई है। उप-मुख्यमंत्री अनाज मंडी में जयप्रकाश गर्ग, जगतार माजरी, सतपाल जैन के साथ-साथ आर-3 हुडा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समय पर केंद्र सरकार को चावल देने वाले मिलर्स को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा। सरकार में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करते हुए सफलता हासिल की है।

मिलर्स सीएलयू के लिए जिस समय फीस भरेगा उस समय डीटीपी विभाग द्वारा तुरंत एनओसी के लिए कार्य किया जाएगा। मिलर्स आढ़तियों का सहयोग करते हुए आने वाले सीजन में उठान व अनलोडिंग के लिए कार्य में सहयोग करेंगे तो पूरी खरीद प्रक्रिया जल्द संपन्न हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि 25 अक्तूबर तक पूरी खरीद कार्य प्रक्रिया को संपन्न करवाकर समय पर सभी का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को धान तथा 25 सितंबर को बाजरे की खरीद के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। सरकार की धान खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। 20 साल से किराए पर बैठे आढ़तियों को तय मापदंडों अनुसार मालिकाना हक दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ विधायक ईश्वर सिंह, चेयरमैन रणधीर सिंह, जेजेपी जिलाध्यक्ष रणदीप कौल, प्रो. रणधीर सिंह, जिप चेयरमैन दीप मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें