फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में थानों में जमा कराएं हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्रदेश में पंचायत चुनाव तिथि की घोषणा होने के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। पुलिस विभाग ने पंचायत चुनाव से पहले सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार नजदीकी थाने में जाकर जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। जो अपना असलहा जमा नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उनके लाइसेंस भी सस्पेंड भी किए जाएंगे। ये जानकारी एसपी मकसूद अहमद ने दी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असला लाइसेंस धारकों से स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। उन्हें चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाएं। चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें