फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कल छा सकता है घना कोहरा, और गिरेगा पारा

Wed, 17 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार की सुबह धूप निकलने से लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की, लेकिन शीतलहर का असर अब भी बना हुआ है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर की सुबह से कोहरा और अधिक घना होने के आसार हैं। खासकर तड़के और देर रात के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।

लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी ठंड का सामना करते रहे। बाजारों और मुख्य सड़कों पर धूप बढ़ने के साथ चहल-पहल बढ़ी, दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक अब दुकानों के बाहर ही खरीदारी कर रहे थे। कई लोग चाय की दुकानों और चौराहों पर धूप सेकते दिखाई दिए। बुजुर्ग पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन

सरसों और गेहूं के लिए ठंड है लाभदायक

किसानों का कहना है कि यह ठंड और धुंध सरसों और गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक है। साथ ही, सब्जियों की फसलों के लिए भी यह सूखी ठंड लाभकारी साबित होगी। किसान राजेश गुर्जर, रामबीर चौधरी, जरनैल सिंह और जगरूप सिंह ने बताया कि मौसम में यह बदलाव फसलों की गुणवत्ता और पैदावार के लिए अच्छा संकेत है। किसानों का कहना है कि कोहरा बढ़ने से गेहूं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें