फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 38 घरों में मिला डेंगू के मच्छर का लारवा, अब तक 580 घरों को दिए जा चुके नोटिस

विज्ञापन
घर में रखे फ्रीज के पीछे जमा होने वाले पानी की जांच करता कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 38 घरों में जांच के दौरान डेंगू के मच्छर का लारवा मिला। लारवा मिलने पर सभी लोगों को चेतावनी के साथ नोटिस भी दिए गए। दोबारा लारवा मिलने पर विभाग की ओर से जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। अब तक 580 घरों में लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। डेंगू व मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि विभाग की 280 टीमें पूरे जिले में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। प्रत्येक टीम 15 दिन के अंतराल के बाद दोबारा उसी क्षेत्र का निरीक्षण करती है। उन्होंने बताया कि टीमों की ओर से घरों में डेंगू के मच्छर के लारवा की जांच करने के साथ-साथ लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर, टंकियों व अन्य पानी संग्रहित करने वाले स्थानों की नियमित सफाई करने की सलाह दी जा रही है। डॉ. मंगला ने बताया कि अब तक जिले में 493 लोगों की डेंगू संबंधी जांच की जा चुकी है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब तक 4 लाख 39 हजार 708 घरों तथा 9 लाख 2 हजार 346 पानी संग्रहण स्थलों की जांच की है। विभाग का कहना है कि बरसात के मौसम को देखते हुए आगामी दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

घर में रखे फ्रीज के पीछे जमा होने वाले पानी की जांच करता कर्मचारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें