फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू-मलेरिया का सर्वे जारी, 306 स्थानों पर मिला मच्छर का लार्वा

Tue, 20 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर जिले में जागरूकता अभियान चला रहा है। डोर-टू-डोर सर्वे अभियान के तहत अब तक 2,62,471 घरों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिसमें 5,909 कंटेनरों में लार्वा की जांच की गई। इस दौरान 306 स्थानों पर मच्छर के लार्वा पाए गए, जिन्हें दवाइयों के माध्यम से नष्ट कर दिया गया है।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज ने जानकारी दी कि वर्ष 2017 के बाद से मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया था, केवल 2024 में एक केस मिला था। इस सीजन में अभी तक मलेरिया का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पिछले वर्ष डेंगू के 77 केस सामने आए थे। उन सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पुनः दौरा कर चुकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। अब तक 306 से अधिक स्थानों पर लार्वा मिलने के बाद नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सरकारी अस्पतालों में इन बीमारियों का इलाज पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में जहां डेंगू के 1212 केस मिले थे वहीं 2020 में महज 114 मामले। वर्ष 2022 में 116 और 2023 मेें 118 केस मिले थे। पिछले वर्ष 2024 में 77 मामले डेंगू के आए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें