फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ रहा डेंगू, एक संक्रमित और मिला

Sun, 27 Oct 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब जिले में डेंगू का डंक लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार संक्रमित केस मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को डेंगू का एक नया मामला ढांड कस्बा से मिला है। अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

उधर, 16 बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर के आठ हजार 515 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर का लार्वा की जांच की। इस दौरान टीमों को 15 जगहों मच्छर का लार्वा मिला है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


अब तक 2820 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 2384 जगहों पर डेंगू का मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। बता दें कि पिछले साल डेंगू के 118 केस पूरे जिले में मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि एक लाख 18 हजार 670 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के नमूने लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।

जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन






पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें