कैथल। मौसम में हुए बदलाव के बाद वायरल बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मौसम के बदलने के बाद अब जिले में डेंगू का कहर भी लगातार बढ़ रहा है। इसका परिणाम यह निकला की दो दिन में डेंगू के पांच संक्रमित मामले सामने आए हैं। यह मामले अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं।
दूसरी ओर ये केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा और वहां पर फॉगिंग का कार्य करवाया। इन संक्रमित केसों के मिलने के बाद अब जिले में डेंगू के 21 संक्रमित केस हो चुके हैं। जबकि पिछले सप्ताह तक यह केवल छह संक्रमित केस ही थे। लगातार डेंगू के केस संक्रमित केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ी है। डेंगू के बचाव के लिए पूरे जिले में 550 एएनएम की टीम लारवा की जांच कर रही हैं जबकि 256 फॉगिंग मशीनों से फॉगिंग का कार्य करवाया जा रहा है।
इस संबंध में डिप्टी सिविल सर्जन व डेंगू व मलेरिया बचाव के जिला संयोजक डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 21 संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। 19 से लेकर 21 अगस्त तक पांच संक्रमित केस सामने आए हैं। उन्होंने यह भी बताया िक डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार आमजन को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि इससे बचाव करते हुए अपने आस-पास पानी न खड़ा होने दें। इसके साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
2016 से अब तक डेंगू के इतने आए संक्रमित केस
वर्ष
संक्रमित केस मिले
2016
421
2017
157
2018
31
2019
06
2020
114
2021
1212
2022
116
2023 अब तक
21
जिले में डेंगू के यह हैं आंकड़े-
महीना
मकानों की जांच
इतनी जगहों पर लारवा मिला
मई
एक लाख 98 हजार 563
110
जून
एक लाख 85 हजार 683
275
जुलाई
दो लाख पांच हजार 124
465
अगस्त अब तक
99 हजार 696
424
नोट- यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार है।