कैथल। चैनलों के दामों में हुई बढ़ोतरी से खफा शहर के केबल ऑपरेटरों ने सोमवार को पिहोवा चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नियम रद्द करने की मांग की।
केबल यूनियन कैथल के सदस्यों ने कहा कि स्टार, सोनी, जी की ओर से ब्रॉडकास्टिंग पैक के दाम बढ़ा दिए है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। दाम बढ़ने के कारण ग्राहक अब केबल सिस्टम बंद करा रहे है। इससे ऑपरेटरों को भी काफी नुकसान है। केबल ऑपरेटर अंकुश मित्तल, महिंद्र, दिनेश, निशु, हरदीप, बिट्टूू ने कहा कि चैनलों के ब्रॉडकास्टिंग पैक में एकदम से वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का नारा देने वाली सरकार को ग्राहकों को मुख्य स्ट्रीम मीडिया से दूर रखने की यह साजिश है। इससे आप्रेटरों में काफी रोष है। उन्होंने सरकार से यह नियम वापस लेने की मांग की है।