संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। चूहड़माजरा गांव के हनुमान मंदिर मोहल्ला में पीने के पानी की समस्या से नाराज लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण धन सिंह शर्मा, बलवान नंबरदार, मुनीष कुमार, विकास कुमार, राम कुमार, पृथ्वी सिंह, मदन लाल, मामू राम, सादा राम, चमेला राम,सत्ता राम, जगदीश चंद्र व कृष्ण कुमार ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी की सप्लाई के लिए जो टयूबवेल लगाया हुआ था। वह पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा है। इसके चलते मोहल्ला के लोगों के लिए पीने के पानी की विकराल समस्या बनी हुई है।
नाराज ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों तक तो बोरवेल के पानी में रेत आता रहा, जिसको मजबूरी में पीना पड़ा। लेकिन उसके बाद बोरवेल से मिट्टी आनी शुरू हो गई और देखते ही देखते बोरवेल बैठ गया। उसके बाद मोहल्ला के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहें है और गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के लिए दूर दराज से पानी लेकर आना पड़ रहा है।
उर, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला अभी ही आया है। नए बोरवेल के लिए एस्टीमेट तैयार करवा कर उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा। जैसे ही इसकी मंजूरी आएगी तो नया बोरवेल लगवा दिया जाएगा। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करना ग्राम पंचायत का काम है।
पेड़ गिरने से पाइपलाइन टूटी, खेतों में जा रहा पानी
राजौंद। गांव बीर बांगड़ा मार्ग पर जन स्वास्थ्य विभाग की नहर से आने वाली पाइपलाइन पर पेड़ गिरने से पाइपलाइन टूट गई। इस कारण पानी खेतों में बह रहा है, लेकिन टैंकों में नहीं पहुंच रहा। लोग पिछले तीन माह से नहरी पानी से के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ने टूटी हुई पाइपलाइन को ठीक नहीं किया। जबकि सारा पानी खाली पड़े खेतों में बह रहा है और खेतों में पानी की आवश्यकता भी नहीं है। जहां एक तरफ नहरी पानी खेतों में बह रहा है। वहीं, नगर के लोग नहरी पानी की एक बूंद को तरस रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग प्रशासन से मांग कि है की शीघ्र पाइपलाइन को दुरुस्त कर नारी पानी सप्लाई किया जाए नहीं तो फिर वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। संवाद