कैथल। लघु सचिवालय में विनेश फौगाट मामले में बुधवार को सर्वजातीय खाप के सदस्यों ने मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को सौंपा। इससे पहले सभी सदस्य जवाहर पार्क मेें जमा हुए और फिर वहां से एकत्रित होकर लघु सचिवालय दोपहर करीब दो बजे पहुंचे थे।
ज्ञापन में खाप के सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि खिलाड़ी विनेश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्याय हुआ है। केंद्र सरकार को उसे न्याय दिलवाना चाहिए और निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से मांग की कि फौगाट को स्वर्ण पदक विजेता की सारी सुविधाएं सरकार की ओर से दी जाएं, चाहे हार तकनीकी रूप से हुई हो। खाप ने सरकार से उम्मीद जताई कि वह मांग पत्र पर जल्द ही उचित कदम उठाएगी। संवाद