फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोहेड़ियां गांव में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 10 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोहेड़ियां गांव में शुक्रवार को सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाकर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना था कि महज पांच घंटे में सारा निर्माण कार्य कर मजदूर निकल गए। मानक के अनुरूप काम नहीं कराया गया। कार्यकारी अभियंता ने निर्माण में कुछ कमियां स्वीकार की हैं।

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण सड़क पर पहुंचे तो देखा कि कई जगहों पर बजरी निकल रही है। हाथ में बजरी दिखाकर कहा कि अगर इस मार्ग पर ट्रैफिक निकलेगा तो कुछ ही समय में सारा बजरी बाहर आ जाएंगी। ग्रामीण हुकमी, बीरा राम, जयभगवान, सोनू, बिंटू, मुकेश, बलकार, बीरभान, संदीप कश्यप, सिल्ला सैनी, मंदीप जागलान, सतनारायण, आभेराम ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण में महज खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साल पहले ही सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन पत्थर डालकर बीच में ही काम छोड़ दिया गया। ग्रामीण इस बारे में कई बार अधिकारियों से मिले, लेकिन हर बार आश्वासन दे दिए गए।

ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार बाद दोपहर इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, जो रात आठ बजे तक पूरा कर दिया गया। जब शुक्रवार सुबह ग्रामीण सड़क पर निकले तो बजरी उखड़ी हुई मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सूचना के बाद कार्यकारी अभियंता राजकुमार व जेई दिनेश ने मौके का दौरा किया। कार्यकारी अभियंता के समक्ष ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य ठीक नहीं किया गया है। बजरी हाथ लगाते ही निकल रही हैं। इसकी जांच होने के साथ-साथ दोबारा से सड़क का निर्माण कार्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है। काम में कुछ कमियां मिली है। एक सप्ताह तक ट्रैफिक निकलने के बाद से इसका निर्माण कार्य करवा दिया जाएगा। सड़क के सैंपल भी लिए जाएंगे। इसके बाद ही राशि का भुगतान एजेंसी को किया जाएगा।

-रामकुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें