फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आठ छात्रों का चयन

Sat, 10 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने कॉलेज परिसर में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। इस अवसर पर कंपनी की ओर से देवयानी शर्मा, एचआर एवं रिक्रूटमेंट अधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्री-प्लेसमेंट टॉक प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने कंपनी की वर्क प्रोफाइल, कॅरिअर ग्रोथ के अवसर और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए गए। कॉलेज के विभिन्न संकायों से लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से आठ का चयन 3.2 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर किया गया। इनमें जिया, लक्ष्य, जानवी शर्मा, वर्तिका कंसल, आरती देवी, मानवी वर्मा, गोपाल शर्मा और नेहा शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें