फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के लिए लघु सचिवालय में प्रदर्शन

Fri, 28 Jun 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आबादकार पट्टेदार संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों का एक ज्ञापन डीसी प्रशांत पंवार को सौंपा।

इससे पूर्व आबादकार पट्टेदार संघर्ष समिति के प्रवक्ता साहब सिंह संधु व सचिव करतार सिंह ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इससे संघर्ष समिति के लोगों में गुस्सा है। इसी बात से नाराज पट्टेदार संघर्ष समिति ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन डीसी को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता होशियार सिंह गिल, सतपाल सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा तीन जनवरी 2008, 28 नवंबर 2010 व 13 दिसंबर 2013 को तीन अधिसूचना जारी कर 99 वर्षीय जमीन काश्तकार पट्टेदार को पट्टे पर देने का प्रावधान किया, लेकिन आज तक एक भी किसान को वह पट्टा नहीं मिला। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार की कैबिनेट बैठक में मालिकाना हक का कानून पास कर दिया था, लेकिन आज तक सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। साहब सिंह संधु ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि आबादकार पट्टेदारों को राहत के लिए उपरोक्त नोटिफिकेशन लागू किया जाए। इसी प्रकार आबादकार पट्टेदारों को प्रधानमंत्री सम्मान योजना, बिजली कनेक्शन, फसल बीमा योजना, सहकारी बैंको में फसली ऋण सहित सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सभी सुविधाए पट्टेदार किसानों को भी दी जाए। इस अवसर पर किसान नेता होशियार सिंह गिल, सतपाल सिंह कोषाध्यक्ष, पूर्व सरपंच काला, बलदेव खरकड़ा, रणधीर शर्मा, कुलदीप कवारतन, सूबेदार मंजीत सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें