फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेक्टर-21 में अवैध निर्माण पर तोड़फोड़, पीड़ितों ने बताया अन्यायपूर्ण

Fri, 25 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शहर के सेक्टर-21 में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निर्माणकर्ताओं को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अवैध ढांचे को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार की गई है। उवहीं दूसरी ओर, प्रभावित लोगों ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया। उनका आरोप है कि मामला न्यायालय में लंबित था और विभाग ने बिना अंतिम निर्णय का इंतजार किए निर्माण गिरा दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोई यायोचित समाधान निकाला जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें