कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने वीरवार को कैथल की राजस्व संपदा पट्टी चौधरी व पट्टी गादड़ में बनी दो अवैध कॉलोनियों की चहारदीवारी और रोड नेटवर्क को जेसीबी से ढहाया। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की।
इस दौरान जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति कैथल बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन सहित मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की।
जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में यहां पर अवैध काॅलोनी काटे जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद कार्यालय ने भूस्वामियों और प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए थे। बावजूद इसके भू-स्वामियों ने ना तो अवैध निर्माण को रोका और ना ही विभाग में आवेदन किया। संवाद