फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल पंजीकरण की शर्तें हटाने की मांग

Tue, 03 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने हरियाणा सरकार से फसल पंजीकरण से जुड़ी शर्तों को तत्काल हटाने की मांग की है। भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी और कार्यकारी अध्यक्ष बलवान पाई ने कहा कि पांच एकड़ फसल का पंजीकरण कराने वाले किसानों के खातों में फसल की राशि तीन लाख रुपये पहुंचने पर सरकार की ओर से बीपीएल राशन कार्ड और बुढ़ापा पेंशन बंद कर दी जाती है, जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि खाते में आने वाली पूरी राशि को आय मान लेना गलत है, क्योंकि खेती पर खर्च भी अत्यधिक होता है। पांच एकड़ की खेती में ही तीन लाख रुपये से अधिक का खर्च आ जाता है, ऐसे में किसान को मुनाफा नहीं बल्कि नुकसान होता है। उन्होंने मांग की कि सरकार फसल पंजीकरण और बैंकों में आने वाली राशि को फैमिली आईडी से जोड़ने के नियम को तुरंत हटाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें