फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राथमिक अध्यापकों को ड्राइव में शामिल करते हुए तबादले कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्राथमिक अध्यापकों को ड्राइव में शामिल करते हुए तबादले करने की मांग की है।
विज्ञापन

राज्य महासचिव रामपाल शर्मा और जिला प्रधान रामफल दयोहरा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 2016 में शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले करते हुए दावा किया था कि हर वर्ष सत्र की शुरुआत में सभी वर्गों के शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे लेकिन सरकारी दावे के उलट 2016, 2017, 2019 और 2022 में ही शिक्षकों के तबादले हुए हैं और प्राथमिक अध्यापकों के तबादले 2016 के बाद हुए ही नहीं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने राज्य के राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और सीएम श्री (चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल) स्कूलों के लिए ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल 8 सितंबर को जारी किया है लेकिन इस बार भी प्राथमिक शिक्षकों को इस ड्राइव में शामिल नहीं किया गया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ मांग करता है कि प्राथमिक अध्यापकों को पहले चरण के ट्रांसफर ड्राइव में शामिल करते हुए अतिशीघ्र शिक्षक तबादले किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें