फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मालिकाना हक देने की मांग

Sat, 13 Jul 2024 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी के सदस्यों ने पट्टे की जमीन का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य जसपाल सिंह सुरेंद्र सिंह व रामपाल बताया कि आबादकार पट्टेदार पिछले 65-70 सालों से इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं और जमीन की लीज मनी समय से दे रहे हैं इसके बावजूद पट्टेदारों को हर समय जमीन से बेदखल करने का भय बना रहता है।

किसानों ने बताया कि वे लीज मनी के रूप में अब तक जमीन की कीमत अदा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार की ओर से तीन जनवरी 2008, 28 नवंबर 2010 व 13 दिसंबर 2013 के तीन अधिसूचना जारी कर काश्तकार पट्टेदार को जमीन 99 वर्षीय पट्टे पर देने का कानून पास किया था लेकिन आज तक एक भी किसान को 99 साल का पट्टा नहीं मिला। बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मालिकाना हक देने का कानून पास किया था लेकिन सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि सरकार आबादकार पट्टेदारों को मालिकाना हक देने के लिए तुरंत नोटिफिकेशन जारी करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने मांग रखी कि प्रधानमंत्री किसान निधि समान भत्ता योजना, बिजली कनेक्शन, फसल बीमा योजना, सहकारी बैंकों में फसली ऋण की सुविधाएं पट्टेदार किसानों को भी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें