फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने की मांग

Thu, 08 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सावित्रीबाई फुले जयंती पर 3 जनवरी को महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला प्रधान रामफल दयोहरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव अमरनाथ किठाणिया ने किया। राज्य महासचिव रामपाल शर्मा ने कहाकि सावित्रीबाई फुले ने दलित, वंचित और लड़कियों की शिक्षा के लिए समाज में पहला संगठित कदम उठाया और शिक्षा को सामाजिक न्याय का हथियार बनाया। इस अवसर पर जिला सहसचिव शमशेर कालिया, सतपाल पांचाल, सुखवंत सिंह, राजेश कुमार, सुरेश देवबन और दलबीर सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें